<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 13, 2026

बहादुरी दिखाने वाली अमृता व मेधावी छात्राओं को गोला पुलिस ने किया सम्मानित

गोरखपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना गोला पुलिस ने साहस और हिम्मत का परिचय देने वाली युवती अमृता वर्मा सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।


पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को गोला थाना क्षेत्र के कस्बा चौक स्थित देवांश ज्वेलर्स की दुकान पर तीन व्यक्ति चांदी की अंगूठी और आभूषण खरीदने के बहाने पहुंचे थे। दुकानदार राकेश वर्मा द्वारा आभूषण दिखाए जाने के दौरान तीनों उन्हें लेकर भागने लगे। इसी बीच दुकान पर मौजूद उनकी करीब 18 वर्षीय पुत्री अमृता वर्मा ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान उनके चेहरे पर बंधा कपड़ा खुल गया, जिससे पहचान करने में मदद मिली। घटना के बाद गोला पुलिस ने संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।

अमृता के इस साहसिक कदम की सराहना करते हुए पुलिस ने उन्हें थाना परिसर में आमंत्रित कर पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही एलपीएम स्कूल की छात्राओं प्राकृति श्रीवास्तव, श्वेता वर्मा, सुकृति, श्रेजल यादव, अनन्या गुप्ता, मुस्कान पाण्डेय, आकृति कन्नौजिया, समृद्धि, शिवांशी तिवारी, लक्ष्मी गुप्ता और श्वेता मिश्रा को कक्षा में मेहनत एवं लगन से अच्छे अंक प्राप्त करने पर पुष्पगुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं के साहस, आत्मविश्वास और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ ही समाज में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages