<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 13, 2026

600 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


संतकबीरनगर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महुली पुलिस ने 600 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीड़िया बाजार के पास से जय हिंद पुत्र जगदंबा सिंह, निवासी पीड़िया बाजार, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, मामले में मु0अ0सं0 428/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ध्रुव नारायण यादव, हेड कांस्टेबल आनंद दुबे और कांस्टेबल सूर्यनारायण गुप्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages