<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 13, 2026

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बस्ती दक्षिणी बना ओवरऑल चैंपियन, हर्रैया उपविजेता

- बालक वर्ग में बस्ती दक्षिणी और बालिका वर्ग में हर्रैया ने मारी बाजी, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित


बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 17वीं जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में बस्ती दक्षिणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया, जबकि हर्रैया उपविजेता रहा। बालक वर्ग में बस्ती दक्षिणी और बालिका वर्ग में हर्रैया की टीम चैंपियन बनी। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पैदल चाल के सीनियर बालक वर्ग में हर्रैया के मोहित प्रथम रहे। जूनियर बालिका वर्ग में बस्ती उत्तरी की अक्षिता ओझा तथा जूनियर बालक वर्ग में बस्ती दक्षिणी के आकाश ने पहला स्थान हासिल किया। चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ के अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग में बस्ती दक्षिणी की टीमें विजेता रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में बस्ती उत्तरी और बालिका वर्ग में बस्ती दक्षिणी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में बस्ती उत्तरी तथा बालिका वर्ग में हर्रैया की टीम विजेता बनी।

समापन समारोह में आयोजक प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार उपाध्याय और हरिराम बंसल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुशवाहा ने शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए उनके लिए दो दिन के विशेष अवकाश की घोषणा की।

प्रतियोगिता के संचालन में जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव अमित कुमार यादव, प्रभाकर ओझा, संतोष कुमार पांडेय, माता प्रसाद त्रिपाठी सहित समिति के सदस्यों और जनपद के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन वेद प्रकाश द्विवेदी और अजय कुमार वर्मा ने किया।

समापन समारोह में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, सीडीपीओ बलराम सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राम नरेश मंजुल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages