<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 13, 2026

द सिटी मोंटेसरी स्कूल में 17 अक्टूबर को सजेगी भजन संध्या, होगी डांडिया नाइट


बस्ती। नवरात्र के पावन अवसर पर द सिटी मोंटेसरी स्कूल में आगामी 17 अक्टूबर को भव्य भजन संध्या एवं डांडिया नाइट सेलिब्रेशन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय प्रबंधन और शहरवासियों में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को विद्यालय के प्रबंधक अनूप खरे ने कार्यक्रम का पोस्टर लॉन्च कर इसकी जानकारी दी।

प्रबंधक अनूप खरे ने कहा कि नवरात्र आस्था, भक्ति और उल्लास का पर्व है। इसी भावना के साथ भव्य भजन संध्या एवं डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और शहर की महिलाएं इसमें शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी भाग लेंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी का अवसर प्रदान करना है। वहीं, सामाजिक सेवा संस्थान चित्रांश क्लब के संस्थापक अश्विनी श्रीवास्तव और वंदना पांडेय ने बताया कि भजन संध्या में भक्तिमय वातावरण रहेगा, जबकि डांडिया नाइट के माध्यम से लोग उत्साह और उमंग के साथ नवरात्र का उत्सव मनाएंगे।

पोस्टर लॉन्च के अवसर पर विद्यालय की सहायक प्रधानाचार्य सुषमा श्रीवास्तव सहित शिक्षिकाएं राशि कसौधन, स्मिता अस्थाना, शशि कला सिंह, ज्योति त्रिपाठी, दीपिका शाही, विमला सिंह, सुमन उपाध्याय, ऊषा गुप्ता, शमा परवीन, काशिफ रशीद, जूही गुप्ता और ममता त्रिपाठी मौजूद रहीं। इसके अलावा अभिभावकों में शशि शुक्ला, आरती चौबे, प्रिया श्रीवास्तव, बृजबाला पांडेय, राधिका, प्रांजल, नीतू अग्रहरि, श्वेता सिंह, पूनम मौर्य, निकिता श्रीवास्तव, प्रतिभा सिंह और ज्ञानमति चौधरी की उपस्थिति रही।

विद्यालय प्रबंधन ने शहरवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि नवरात्र के पावन पर्व को भक्ति, संस्कृति और उल्लास के साथ मनाया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Pages