<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 13, 2026

सादगी, संघर्ष और समाजवाद के प्रतीक थे पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी - महेंद्रनाथ यादव


बस्ती। समाजवादी चिंतक एवं पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी की 85वीं जयंती पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, संघर्ष, सादगी और समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि बृजभूषण तिवारी का जीवन आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वे सत्ता और सुविधाओं से दूर रहकर जनता के सवालों को प्राथमिकता देते थे तथा रचनात्मक प्रतिरोध का सम्मान करते थे।

सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि बृजभूषण तिवारी की राजनीति का केंद्र जनता थी। उन्होंने कभी सत्ता और सुविधाओं के लिए राजनीति नहीं की। छात्र जीवन से ही उनका जुड़ाव डॉ. राममनोहर लोहिया से रहा। लोहिया जी ने उन्हें संबोधित करते हुए एक पुस्तक भी लिखी थी, जिसमें युवा पीढ़ी से जुड़ी अपेक्षाओं को रेखांकित किया गया था। राजनीति और आध्यात्म के गहन जानकार बृजभूषण तिवारी ने अपना पूरा जीवन समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में समर्पित कर दिया।

वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच ‘गुरुजी’ के नाम से लोकप्रिय बृजभूषण तिवारी अपनी सादगी, अध्ययनशीलता और वैचारिक स्पष्टता के लिए जाने जाते थे। रामायण, महाभारत, कुरान और बाइबिल के प्रसंगों से अपनी बात समझाने की उनकी शैली प्रभावशाली थी। संसद से लेकर कार्यकर्ताओं के बीच तक उनके संबोधन लोगों को प्रेरित करते थे। सांसद रहने के बावजूद पैदल चलना, रिक्शे से शहर में घूमना और रास्ते में मिलने वाले कार्यकर्ताओं से रुककर बातचीत करना उनके सहज व्यक्तित्व को दर्शाता था। वक्ताओं ने कहा कि उनका असमय निधन समाजवादी आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति थी और उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

- शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत के लिए सपा ने बनाई रणनीति

कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रभारी सन्नी यादव के संयोजन में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर रणनीति बनाई गई तथा बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।

सन्नी यादव ने कहा कि चुनाव को गंभीरता से लेते हुए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर लें। बूथ स्तर पर मजबूत तैयारी और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी चुनाव के लिए महत्वपूर्ण है। जिला चुनाव प्रभारी अर्जुन यादव, वित्तविहीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामनवल यादव, राजवन्त यादव, राजेश चौधरी, प्रभुनाथ पाण्डेय, रामसरन चौधरी, उमाशंकर यादव, समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा, शंकर यादव, दीपक यादव और इन्द्रसेन यादव की मौजूदगी में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, दयाशंकर मिश्र, समीर चौधरी, मो. स्वाले, मो. सलीम, संजय गौतम, जमील अहमद, हरीश गौतम, राजाराम यादव, निजामुद्दीन, बृजेश मिश्र, राहुल सिंह, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’, सुरेन्द्र चौधरी, अजीत सिंह, राजेन्द्र चौरसिया, हरे विश्वकर्मा, जोखूलाल, रामभवन, संतोष यादव, अखिलेश यादव, नवीन पाण्डेय और अजय यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जयंती पर बृजभूषण तिवारी को नमन करने वालों में गीता भारती, विजय लक्ष्मी, राधा देवी, अंजू, तारा, उर्मिला, विजय विक्रम आर्या, राम सिंह, कक्कू शुक्ला, हनुमान प्रसाद चौधरी, मधुबन यादव, रण बहादुर यादव, राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द यादव, प्रशान्त यादव, भोलू अंसारी, अनवर अली, गुलाम गौस, देवनाथ यादव, जर्सी यादव, नितराम चौधरी, प्रभुनाथ पाण्डेय, राहुल सिंह, आदित्य विक्रम सिंह, सदावृक्ष तिवारी, इम्तियाज अहमद, जितेन्द्र यादव, युनूस आलम, तूफानी यादव, बैजनाथ शर्मा, खलील अहमद, बदरूल हसन, कैश मोहम्मद, अशोक यादव, अरविन्द सोनकर, अंश तिवारी, शैलेन्द्र दूबे, रंजीत यादव, श्याम सुन्दर, रजवन्त यादव, शंकर यादव और गिरीश चन्द्र सहित अन्य लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages