<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 13, 2026

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज न होने पर एसपी से मिले पीड़ित


बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के सिंघौरवा गांव में मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज न होने से नाराज पीड़ित परिवार ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ओम प्रकाश पुत्र रामफेर ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उनके साथ गांव के कई लोग भी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में ओम प्रकाश ने बताया कि घटना 7 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब सात बजे की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंखों की समस्या के कारण चंद्रिका सिंह पुत्र केदारनाथ उनकी मदद करते हैं। इसी दौरान विवेक सिंह पुत्र चंद्रिका सिंह और राधिका सिंह उनके घर पहुंचे। आरोप है कि विवेक सिंह ने कुल्हाड़ी से उनकी पत्नी सुनीता देवी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी नाक के ऊपर और दोनों आंखों के बीच गंभीर चोट आई।

ओम प्रकाश के अनुसार, पत्नी को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पर विवेक सिंह और राधिका सिंह ने उन पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनके बाएं हाथ में चोट लगी। आरोप है कि इसके बाद शक्ति कपूर पुत्र राजदेव, राजदेव प्रसाद पुत्र रामफेर और दो अज्ञात व्यक्ति भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर ओम प्रकाश, उनकी पत्नी सुनीता देवी और चंद्रिका सिंह के साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

घटना के बाद ओम प्रकाश ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुण्डेरवा ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सुनीता देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया गया।

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने घटना के दिन ही मुण्डेरवा थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसी से नाराज होकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। फिलहाल, मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों पर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।

No comments:

Post a Comment

Pages