<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 4, 2026

आरपीएफ बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे का शानदार प्रदर्शन, दशरथ प्रसाद ने जीते पांच पदक

गोरखपुर। मुम्बई में 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित 42वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2026 में पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निरीक्षक दशरथ प्रसाद ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक हासिल कर पूर्वोत्तर रेलवे का नाम रोशन किया।

निरीक्षक दशरथ प्रसाद ने 50 प्लस पुरुष एकल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 45 प्लस मिश्रित युगल वर्ग में उप निरीक्षक ममता यादव के साथ शानदार तालमेल दिखाते हुए रजत पदक जीता। इसके अलावा ओपन मिश्रित युगल वर्ग में भी उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उनके खाते में अन्य पदकों सहित कुल पांच पदक आए।
रेलवे सुरक्षा बल के जवान नियमित ड्यूटी के साथ खेलों में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। निरीक्षक दशरथ प्रसाद की इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/आरपीएफ सत्य प्रकाश ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Pages