बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सतेन्द्र सिन्हा के प्रथम बस्ती आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत बस्ती टोल प्लाजा से हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर तथा गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर डॉ. सतेन्द्र सिन्हा का स्वागत किया। इसके बाद स्वागत काफिला बड़े वन चौराहा, कटरा चौराहा, अटल चौराहा और पकौड़ी चौराहा होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा।
जिला कार्यालय में आयोजित परिचयात्मक बैठक में डॉ. सतेन्द्र सिन्हा ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया। जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि स्वागत समारोह में विधायक अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान महेश शुक्ला, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडेय, राज किशोर सिंह, रवि सोनकर, संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, संजय चौधरी, अंकुर वर्मा, राणा दिनेश प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, डॉ. रघुवर पांडेय, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौड़, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय 'नीरज', विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि तिवारी, नीरज त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव गोला, विद्यामणी सिंह, संध्या दीक्षित, जगदंबा शुक्ला, ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जनकराम गौतम, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, सर्वजीत भारती, विशुद्धानंद त्रिपाठी, शिव प्रसाद चौधरी, तारक जायसवाल, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय 'पवन', संजय कुमार चौरसिया, आशा सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल, जवाहर लाल जायसवाल, दुष्यंत विक्रम सिंह, राज कुमार शुक्ल, सत्येन्द्र सिंह 'भोलू', विनय यादव, नागेंद्र सिंह 'सिंकु', श्रुति अग्रहरि, मनोज सिंह, विजय कुमार राजू, जगदीश अग्रहरी, प्रमोद चौधरी, नितेश शर्मा और अभिनव उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment