वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। बाल विवाह उन्मूलन के लिए जमीनी स्तर पर अभियान चला रही अपराजिता सामाजिक समिति ने गांधी जयंती पर देशभर में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प लेने की पहल का स्वागत किया है। संगठन ने इसे बाल अधिकारों की सुरक्षा और सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय के निर्देश पर 2 अक्टूबर को देशभर में 2.42 लाख से अधिक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इनमें गांवों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव रखने के साथ इस कुप्रथा के खात्मे का संकल्प लिया गया। ग्राम सभाओं में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों और अधिकारियों ने भाग लिया।

No comments:
Post a Comment