बस्ती। वेब मीडिया एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (रजि.) की जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार गौतम को जिलाध्यक्ष नामित किया गया है। डॉन वास्को स्कूल में आयोजित बैठक में संयोजक अशोक श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की।
बैठक में बताया गया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को 15 दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन करना है। इसके बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर संगठन की गतिविधियों को गति देने का निर्णय लिया गया।
राजकुमार गौतम को जिलाध्यक्ष नामित किए जाने पर संस्थापक सदस्य राजन चौधरी, राजकुमार पाण्डेय एवं सौरभ वीपी वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा परिवेश में पत्रकारिता पहले की अपेक्षा अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई है। ऐसे समय में पत्रकारों के बीच एकजुटता और आपसी सहयोग जरूरी है। उन्होंने राजकुमार गौतम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बैठक में नंद किशोर गुप्ता, राजेश सिंह, फकरुदीन खान, तौफीक खान, नीरज राज, महेश गौतम, भूपेंद्र यादव, रत्नेन्द्र पाण्डेय, दिनेश कुमार पाण्डेय, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment