<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 5, 2026

आर्य नगर मंडल की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी आर्य नगर मंडल की मासिक बैठक एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राहुल श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में महानगर उपाध्यक्ष एवं आर्य नगर मंडल प्रभारी वरुण चौरसिया, महानगर उपाध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री समरेंद्र कुमार सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री पुरन गुप्ता ने किया।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। इस दौरान पार्षद शिवेंद्र मिश्रा, जयंत निषाद, शाश्वत अग्रवाल, पूर्व पार्षद अभिषेक निषाद, मीरा श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री आकाश साहनी, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र निषाद, जितेंद्र अग्रवाल, सिवानचित खरे, सचिन जायसवाल, आशुतोष पांडे, आदर्श पासवान, मंडल मंत्री राम सिंह प्रजापति, विशाल सोनकर, सूरज शर्मा, शैलेश गौतम, मंडल कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा अनंत लाल गुप्ता, नारायण चौरसिया, दिनेश जायसवाल, मीडिया प्रभारी जितेंद्र गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र सचदेवा, महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री मीना श्रीवास्तव, कार्यालय सह प्रभारी दिव्या प्रताप सिंह, अशोक गुप्ता, मंडल मंत्री अरुंधति मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दीपा पांडे, मीडिया प्रभारी मीनू गोयल, मंडल महामंत्री बिंदु गुप्ता समेत शक्ति केंद्र संयोजक, वार्ड अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages