<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 12, 2026

डॉ. लोहिया ने सत्ता से सवाल पूछना सिखाया : महेंद्रनाथ यादव


बस्ती। समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने डॉ. लोहिया के विचारों, संघर्षों और समाजवाद के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने आजाद भारत में सत्ता से सवाल पूछना सिखाया। उन्होंने सत्ता के समक्ष जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया और भारतीय राजनीति के साथ ही समाज के चिंतन एवं कार्यशैली पर गहरा प्रभाव छोड़ा। डॉ. लोहिया समाज और सरकार के बीच समानता स्थापित करने के पक्षधर थे। उनका समाजवाद विश्व इतिहास के अनुभवों के साथ भारतीय सभ्यता, संस्कृति और मानवतावादी मूल्यों से प्रेरित था।

पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, विधायक कविंद्र चौधरी ‘अतुल’ सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लोहिया भारतीय राजनीति में समाजवाद के प्रमुख शिल्पियों में से एक थे। उन्होंने जनहित के सवालों को लेकर आजीवन संघर्ष किया और दुनिया भर के समाजवादियों को एकजुट कर मजबूत मंच बनाने की परिकल्पना की। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजाद भारत की राजनीति तक उन्होंने अपने विचारों और प्रखर देशभक्ति से अलग पहचान बनाई। उनके विचारों के कारण विरोधी भी उनका सम्मान करते थे।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लोहिया का जीवन सामाजिक समानता, जनकल्याण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज और राजनीति को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

इस अवसर पर दयाशंकर मिश्रा, समीर चौधरी, मो. स्वाले, मो. सलीम, गुलाम गौस, अरविंद यादव, प्रवीण पाठक, बृजेश मिश्र, रहमान सिद्दीकी, गीता भारती, विजय विक्रम यादव, संजय गौतम, अखिलेश यादव, अजय यादव, राम भवन यादव, हिमांशु सिंह ‘रानू’, विलाल अहमद, अकबर अली, जीत बहादुर सिंह, आरडी निषाद, जर्सी यादव, नित्यराम चौधरी, देवनाथ यादव, राजेंद्र यादव, संजू प्रजापति, विजय लक्ष्मी, प्रिया श्रीवास्तव, राजेंद्र चौरसिया, यूनुस आलम, राम सिंह यादव, मधुबन यादव, दीपक आर्या, मो. हानिश, प्रशांत यादव, जोखूलाल यादव, निसार अहमद, प्रदीप यादव, विवेक यादव, अशोक यादव, रजवंत यादव, तूफानी यादव, राम प्रकाश सुमन, घनश्याम यादव, गुलाब सोनकर, विक्की यादव, नवीन पांडेय और बदरूल हसन सहित सपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages