<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 12, 2026

सेवानिवृत्त शिक्षक छोटेलाल यादव को सम्मानित कर दी गई भावभीनी विदाई


बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सोमवार को आयोजित 17वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, ओड़वारा के सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षा शिक्षक छोटेलाल यादव का सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने उन्हें माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षकों ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए शिक्षा एवं खेलकूद के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

बीते मार्च माह में सेवानिवृत्त हुए छोटेलाल यादव के सम्मान में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं होता, बल्कि विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शारीरिक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और खेल भावना विकसित होती है। ऐसे में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का योगदान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

वक्ताओं ने कहा कि छोटेलाल यादव ने अपने सेवाकाल में शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सहयोग और अनुभव से विद्यार्थियों को लाभ मिला। साथी शिक्षकों ने उनके साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह में सहकर्मियों का स्नेह और उनके प्रति सम्मान का भाव देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरिराम बंसल, प्रमोद कुमार उपाध्याय, अमित यादव, माता प्रसाद त्रिपाठी, संतोष कुमार पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता, हरीश सिंह, वेद प्रकाश द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार शुक्ला, प्रभाकर सिंह, विनय सिंह, राजकुमार यादव, शैलेंद्र कुमार, अरुण और कृष्ण कुमार पाठक सहित जनपद के अनेक शारीरिक शिक्षा शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages