<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 12, 2026

जीआरपी आजमगढ़ ने पकड़ा आर्म्स एक्ट का वांछित आरोपी

गोरखपुर। यात्रियों की सुरक्षा और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना आजमगढ़ की टीम ने आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में वांछित 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

जीआरपी गोरखपुर की ओर से सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देश पर रेलवे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जीआरपी थाना आजमगढ़ की पुलिस टीम ने आरोपी सिमेंद्र पुत्र चीनी लाल, निवासी थाना अहिरौला, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाना आजमगढ़ में मुकदमा संख्या 184/09 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विवेकानन्द सिंह, कांस्टेबल विनय कुमार यादव और कांस्टेबल अभिमन्यु शर्मा शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages