<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 7, 2026

बंजरिया रोड से हटाया गया अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था दुरुस्त


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में यातायात पुलिस ने बुधवार को बंजरिया रोड पर यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया और दुकानदारों को सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न कराने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी खलीलाबाद परमहंस ने बंजरिया रोड पर कार्रवाई की। इस दौरान नवल्स एकेडमी के प्रधानाचार्य से वार्ता कर विद्यालय से संचालित होने वाले स्कूली वाहनों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न बने।
यातायात पुलिस ने सड़क किनारे स्थित दुकानों के संचालकों एवं स्वामियों से भी वार्ता कर दुकानों के सामने वाहनों को अनावश्यक रूप से खड़ा न कराने तथा निर्धारित पार्किंग स्थल का प्रयोग करने को कहा। पुलिस ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए आगे भी आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से सड़क एवं सार्वजनिक मार्ग पर वाहन खड़ा न करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।

No comments:

Post a Comment

Pages