<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 7, 2026

रेलवे ने बदला बांद्रा-बढ़नी स्पेशल का संचालन, गोण्डा से आगे ट्रेन रहेगी निरस्त


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने त्योहारी भीड़ और परिचालन संबंधी व्यवस्था के तहत 05037 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी अनारक्षित साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन में बदलाव किया है। रेलवे के अनुसार 10 और 17 अक्टूबर 2026 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली यह ट्रेन अब बढ़नी के बजाय गोण्डा स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन गोण्डा स्टेशन पर रात 20:45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद गोण्डा से बढ़नी के बीच इस ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा। यात्रियों से संशोधित संचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की अपील की गई है।

No comments:

Post a Comment

Pages