मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची में पारदर्शिता, मताधिकार की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं जवाबदेह बनाए जाने की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर’ के नारे भी लगाए।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के वोट की सुरक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में उठ रहे सवालों और आशंकाओं का समाधान पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में संवैधानिक पद की गरिमा अथवा निर्वाचन संबंधी नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बस्ती में निकाला गया यह मार्च लोकतंत्र और मताधिकार के प्रति जागरूकता का संदेश देने वाला है। महेन्द्रनाथ यादव ने मार्च की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सराहना किए जाने पर उनका आभार जताया।
विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ और पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता को तत्काल दूर किया जाना चाहिए। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता और निर्वाचन संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
पैदल मार्च में राजाराम यादव, पूर्व विधायक राम जियावन, विजय विक्रम आर्य, राजेन्द्र चौरसिया, समीर चौधरी, दयाशंकर मिश्र, गीता भारती, प्रवीण पाठक, अरविन्द यादव, चन्द्र प्रकाश चौधरी, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, वृजेश मिश्र, रामकरन चौरसिया, अयाज अहमद, निजामुद्दीन, वीरेन्द्र चौधरी, जावेद पिण्डारी, मो. सलीम, गुलाब सोनकर, संजय गौतम, रमाकान्त सिंह, संदीप चौधरी, सुधीर चौधरी, शैलेन्द्र दूबे, रणजीत यादव, कैश मोहम्मद, राम सिंह यादव, रामशंकर निराला, अजय यादव, रहमान सिद्दीकी, वैजनाथ शर्मा, जितेन्द्र यादव, प्रशान्त यादव, अशोक सिंह, चन्द्रिका यादव, सन्नी मिश्र, रनबहादुर यादव, तूफानी यादव, मो. हारिश, भोला पाण्डेय, सचिन श्रीवास्तव, जमील अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment