पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में बेलहरकला पुलिस ने मोहम्मद जाफर पुत्र शाह अली निवासी कालीपुरवा, नगर पंचायत बेलहरकला को गोइड़ा नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, सेहुआनाथ निवासी श्यामा देवी के घर का ताला तोड़कर चोर जेवरात, कपड़े, बर्तन, विद्युत मोटर और साड़ियां चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में छह अक्टूबर को थाना बेलहरकला में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बरामद पायल उसने सेहुआनाथ के एक घर से चोरी की थी। सोने की चेन बेचकर मिले रुपये खर्च हो गए। पायल बेचने के लिए ले जाते समय पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर झाड़ी में छिपाकर रखा टुल्लू पंप भी बरामद किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामनयन आर्या, कांस्टेबल संतोष चौहान, रोहित कुमार और विपिन प्रकाश शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment