<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 7, 2026

साइबर ठगी के ₹19,155 पीड़ित के खाते में वापस कराए


बस्ती। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्ती पुलिस की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस करा दी। मुरलीजोत निवासी रामनरेंद्र पुत्र बनवारी लाल के साथ साइबर ठगी के जरिए 19,155 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की टीम ने शिकायत पर तत्काल विधिक एवं तकनीकी कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी की धनराशि को लीन/होल्ड कराया।
आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद साइबर सेल टीम ने 19,155 रुपये की पूरी धनराशि आवेदक के बैंक खाते में वापस करा दी। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह, साइबर सेल प्रभारी कृपा शंकर मौर्य तथा आरक्षी आदर्श सिंह और अजय कुमार पाठक शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages