इस अवसर पर विधायक ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टालों का निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रही है। दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विधायक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र लोगों को इससे जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य है। जनसेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि संकल्प है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि परसरामपुर श्रीश पाण्डेय, सरोज मिश्रा, अमरनाथ सिंह, शिवम पाण्डेय, राना सिंह, खंड विकास अधिकारी हर्रैया विनय द्विवेदी, एआरपी संतोष कुमार शुक्ल, राजकुमार सिंह, हरिकेश यादव, प्रिंस शुक्ला, संदीप चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्रीय गणमान्यजन मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment