<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 7, 2026

रालोद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का 12 अक्टूबर को बस्ती में होगा भव्य स्वागत


बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, जिला महासचिव सुनील कुमार पाण्डेय एवं जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा के बस्ती आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक विवेक चौधरी ने बताया कि तीनों नवनियुक्त पदाधिकारी 12 अक्टूबर को लखनऊ से बस्ती पहुंचेंगे। सुबह 10:30 बजे बड़ेवन चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद कम्पनी बाग, रोडवेज, ओड़वारा, मुंडेरवा, कुरियार, महादेवा, गौरा और थरौली में स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि राधेश्याम चौधरी और सुनील कुमार पाण्डेय को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। स्वागत कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages