<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 16, 2026

आरटीओ कार्यालय में औचक निरीक्षण, अनधिकृत व्यक्ति मिला; कार्रवाई शुरू

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर चरगांवा स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) का अपर जिलाधिकारी (नगर) गजेन्द्र कुमार और एसपी सिटी निमिष पाटील ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में एक अनधिकृत व्यक्ति कार्य करता हुआ पाया गया। अधिकारियों ने उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू करा दी है।

संदिग्ध व्यक्ति की पहचान विजय कुमार तिवारी पुत्र विजेंद्र कुमार त्रिपाठी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम चारपुरा, थाना गोरीयाकोठी, जिला सिवान (बिहार) का निवासी है। उसका वर्तमान पता सी/130/323, जेल रोड, गीतावाटिका, शाहपुर, गोरखपुर बताया गया है।

औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। साथ ही विभाग के सभी राजकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर में किसी भी दलाल या अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए। अधिकारियों ने कार्यालय में पारदर्शिता बनाए रखने और अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए।

No comments:

Post a Comment

Pages