<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 16, 2026

92 पदक जीत गोरखपुर ने मंडलीय एथलेटिक्स में लहराया परचम

- 43 स्वर्ण पदकों के दम पर ओवरऑल चैंपियन बना गोरखपुर, अब प्रदेशीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे खिलाड़ी


गोरखपुर। महराजगंज में आयोजित 70वीं माध्यमिक विद्यालयी मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुल 92 पदक हासिल किए और गोरखपुर को मंडल का ओवरऑल चैंपियन बनाया।

प्रतियोगिता में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने 43 स्वर्ण, 33 रजत और 16 कांस्य पदक जीतकर शानदार उपलब्धि दर्ज की। इस सफलता ने जिले की खेल प्रतिभा और खिलाड़ियों की मेहनत को एक बार फिर सामने रखा। टीम की इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक, सप्तम मंडल गोरखपुर सतीश सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

मंडलीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी अब प्रदेशीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रयागराज में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को टीम मैनेजर एवं कोच जय हिंद यादव, मोहन चौहान, रविंदर यादव, हरकेश और जयप्रकाश यादव मार्गदर्शन देंगे।

गोरखपुर की इस शानदार सफलता पर डॉ. अरुणेंद्र राय, संतोष सिंह, अभय प्रताप सिंह, कुँवर गौरव सिंह, अमीरुद्दीन अंसारी, आलोक श्रीवास्तव, विवेकानंद मिश्र, सुशील शाही, रतींद्र रंजन पांडेय, अच्छेलाल और हरिश्चंद्र यादव सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही प्रदेशीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Pages