वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। हिंदू युवा वाहिनी की रामनगर ब्लॉक इकाई की बैठक बैड़वा समय माता मंदिर, भानपुर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री संगठन विनय सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री कन्हैया लाल उपस्थित रहे। अध्यक्षता अरुण कुमार ने की।
मुख्य अतिथि विनय सिंह ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर हिंदुत्व को मजबूत करने और घरों पर भगवा ध्वज लगाकर हिंदुत्व का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 20 अक्टूबर को शाम पांच बजे कंपनी बाग चौराहे से निकलने वाली ज्योति यात्रा में शामिल होकर माता रानी की अखंड ज्योति के दर्शन करने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि कन्हैया लाल ने कहा कि कार्यकर्ता धर्म, मठ-मंदिरों और हिंदुत्व की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएं। बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
बैठक में राम भवन मौर्य को ब्लॉक संरक्षक, अरुण कुमार को ब्लॉक प्रभारी, बृजेश गुप्ता को सह प्रभारी, अश्वनी कुमार को संयोजक, राजकुमार विश्वकर्मा को सह संयोजक और लालेन्द्र कुमार भट्ट को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा महेंद्र अग्रहरि, दिव्यांश, अनिल कुमार और अवनीश कुमार भट्ट को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया। महेश चौधरी को महामंत्री संगठन, पवन वर्मा को महामंत्री, रमेश सिंह को कोषाध्यक्ष, शिवा उपाध्याय को मीडिया प्रभारी, गणेश अग्रहरि को सह मीडिया प्रभारी और सतीश चंद्र बंसल को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में अजीत कुमार, विवेक कुमार, दीप कुमार, रामप्रसाद यादव, दयाराम गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment