<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 5, 2026

दुकान-जमीन हड़पने का आरोप, बुजुर्ग को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी अलगू प्रसाद ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कुछ लोगों पर जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, अलगू प्रसाद की दुकान गनेशपुर के शंकरनगर-सिकटा मार्ग पर स्थित है। आरोप है कि सिकटा निवासी कामता प्रसाद के पुत्र सौरभ सोनी, गोलू, मनीष आदि वहां पहुंचे और अलगू प्रसाद को मोटरसाइकिल पर बैठाकर जबरन ले जाने लगे। शोर-शराबा होने पर मौके पर लोगों के जुटने से वह उनके चंगुल से बच सके।
पीड़ित का आरोप है कि संबंधित लोग उसकी दुकान और जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। उसके अनुसार घटना तीन अक्टूबर की है। घटना के बाद से वह भयभीत है और आरोपियों से अपनी जान-माल का खतरा बता रहा है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Pages