जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि बस्ती से करीब 500 कार्यकर्ता ‘मथुरा चलो’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना ने कहा कि अथक प्रयासों के बाद श्री अयोध्या धाम में भव्य श्रीराम मंदिर का संकल्प साकार हुआ है, अब मथुरा की बारी है। उन्होंने ‘मथुरा चलो’ कार्यक्रम को हिंदुत्व से जुड़ा गौरवशाली आयोजन बताते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
बैठक में गौ रक्षा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ कुलदीप मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, सनातन वाहिनी के समर प्रताप सिंह, गौ रक्षा प्रदेश सलाहकार अमरजीत सिंह, विंद गोपाल त्रिपाठी, सनातन रक्षा वाहिनी अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, गौ रक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण दुबे, मातृ शक्ति जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. पंकज त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर सुझाव दिए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सौरभ चतुर्वेदी, राजकुमार मंटू चौधरी, शिवलाल प्रेमी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, सुरेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. परशुराम साहनी, रितेश मिश्रा, उज्जवल सिंह, शैलेश शुक्ला, रवि सिंह, बाबा जय प्रकाश, बाबा देवेंद्र दास, अरुण सिंह, अमित त्रिपाठी, सतीश पाण्डेय पप्पू, रूप नारायण गौड़, अभय चौधरी, संदीप चौरसिया, शिवम मिश्रा, अभिषेक उपाध्याय, राजन पाल, अभिषेक सिंह, चंद्रमणि त्रिपाठी, अरविंद सिंह, आजाद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला पदाधिकारियों में ममता शर्मा, कंचन विश्वकर्मा, सोनी, अनुसूया और डॉ. रेखा मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन सनातन एकता और सामाजिक जागरूकता के संकल्प के साथ हुआ।

No comments:
Post a Comment