<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 5, 2026

सपा ने पांचों विधानसभा सीटों पर प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त


बस्ती। समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए जनपद की सभी पांच विधानसभा सीटों पर प्रभारी और सह-प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आदेश के क्रम में जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कार्यालय से विज्ञप्ति जारी कर नियुक्तियों की घोषणा की।
जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के अनुसार 307 हर्रैया विधानसभा का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष समीर चौधरी को बनाया गया है। गुलाम गौश और राम आशीष यादव ‘तूफानी’ सह-प्रभारी होंगे। 308 कप्तानगंज विधानसभा की जिम्मेदारी जिला महासचिव मो. स्वालेह को प्रभारी के रूप में दी गई है, जबकि डॉ. वीरेन्द्र यादव और राजेश गौतम सह-प्रभारी बनाए गए हैं।
309 रुधौली विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव प्रभारी होंगे। जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रुधौली धीरसेन निषाद और सहाबुद्दीन को सह-प्रभारी बनाया गया है। 310 बस्ती सदर विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी प्रभारी, जबकि जिला सचिव ज्ञान चंद्र चौधरी और जिलाध्यक्ष-व्यापार सभा रघुनन्दन राम साहू सह-प्रभारी होंगे।
इसी क्रम में 311 महादेवा विधानसभा की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष रणजीत यादव ‘रिंटू’ को प्रभारी के रूप में दी गई है। जिला सचिव निसार अहमद और राजेश यादव सह-प्रभारी बनाए गए हैं।
पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की मंशा के अनुरूप अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा की है।

No comments:

Post a Comment

Pages