<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 5, 2026

त्योहारों को लेकर जीआरपी अलर्ट, एएसपी रेलवे ने आजमगढ़ थाने का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण


गोरखपुर। आगामी नवरात्रि पर्व एवं यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम ने सोमवार को थाना जीआरपी आजमगढ़ का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी करण कुमार शुक्ला की मौजूदगी में उन्होंने थाना परिसर, सीसीटीएनएस, मालखाना, शस्त्रागार एवं थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया और उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर गुण-दोष के आधार पर निस्तारण तथा थानांतर्गत हिस्ट्रीशीटरों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने थाने के रख-रखाव एवं पुलिसकर्मियों के संचालन की भी समीक्षा की।

एएसपी रेलवे ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।
इसके बाद रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, अंडरपास, पार्किंग एवं वेटिंग हॉल आदि का पैदल गश्त कर निरीक्षण किया गया। रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्रियों की संभावित आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
एएसपी ने थाना प्रभारी जीआरपी आजमगढ़ को आगामी त्योहारों के दौरान अलर्ट मोड पर रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं ज्वलनशील पदार्थों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही थाना कार्यालय में दंगा नियंत्रण उपकरणों को सक्रिय अवस्था में रखने के लिए भी निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages