वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। पूर्व सहायक सूचना निदेशक दशरथ प्रसाद यादव का 12 अक्टूबर को 75 वर्ष की आयु में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। मूल रूप से महराजगंज जिले के लेजार महादेवा (लेहड़ा मंदिर के निकट) के निवासी दशरथ प्रसाद यादव पत्रकारों के करीबी रहे और अपने सेवाकाल में हमेशा सहयोगात्मक व्यवहार के लिए जाने जाते थे।
उनके निधन पर नेशनल प्रेस क्लब की ओर से सुभाष तिराहा स्थित शिविर कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की।
क्लब के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि दशरथ प्रसाद यादव वैचारिक रूप से समृद्ध और स्पष्टवादी व्यक्तित्व के धनी थे। वे किसी को खुश करने या अपनी बात मनवाने के लिए कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करते थे। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस दौरान राजेन्द्रनाथ तिवारी, राजकुमार पाण्डेय, राजकुमार गौतम, नंदकिशोर गुप्ता, मनोज कुमार यादव, नीरज श्रीवास्तव, बैजनाथ मिश्रा, परमानन्द मिश्रा, जयप्रकाश पाण्डेय, मिर्जा जमीर अहमद और परमेश्वर पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
शोकसभा में दिनेश कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार श्रीवास्तव, लवकुश यादव, डॉ. नवीन सिंह, मो. तलहा, अब्दुल कलाम, अभिषेक गौतम, विजय कुमार मिश्रा, शमसुद्दीन सिद्दीकी, अरशद मसूद, दिनेश सोनकर, सतेन्द्र श्रीवास्तव और रिजवान खान सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment