<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 14, 2026

सेवा संकल्प पखवाड़े में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 51 लोगों को बांटे पौधे


बस्ती। सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी के नेता अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिब्लू’ ने मुंडेरवा नगर पंचायत क्षेत्र के बड़डाड़ स्थित शिव मंदिर परिसर में पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 51 लोगों को नीम, आम और नींबू सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिब्लू’ ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने और धरती को हरा-भरा बनाने में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पौधे न केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अनेक प्रकार से उपयोगी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पौधे लगाने के साथ ही उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभाएं, ताकि वे बड़े होकर फलदार और छायादार वृक्ष बन सकें।

उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास के लिए जनकल्याणकारी कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण भी आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ देश को समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पौधा वितरण कार्यक्रम में वीरू गुप्ता, रमेश गुप्ता, मुन्ना सोनी, गोपाल सोनकर, अनिल कुमार और राहुल सोनी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment

Pages