<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 14, 2026

पेंशनरों के लिए जरूरी सूचना, नवंबर में इन्हीं को जमा करना होगा जीवित प्रमाण पत्र


बस्ती। कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए अनावश्यक रूप से कोषागार का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने स्पष्ट किया है कि नवंबर 2026 में केवल उन्हीं पेंशनरों को कोषागार आना चाहिए, जिनका जीवित प्रमाण पत्र जमा करने का निर्धारित माह नवंबर है। अन्य पेंशनर अपने पूर्व निर्धारित माह में भी प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2026 में लगभग 16,247 पेंशनरों के सापेक्ष 11,647 पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करना है। निर्धारित माह के अनुसार प्रमाण पत्र जमा होने से पेंशनरों की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से पूरी की जा सकेगी।

- घर बैठे जान सकेंगे प्रमाण पत्र जमा करने का माह

पेंशनर अपने जीवित प्रमाण पत्र जमा करने का निर्धारित माह जानने के लिए कोषवाणी की वेबसाइट Koshvani.up.nic.in पर जा सकते हैं। वेबसाइट के Pensioner's Corner में Pension Payment Detail विकल्प चुनकर कोषागार का चयन करना होगा। इसके बाद बैंक खाता संख्या और कैप्चा भरकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

- मोबाइल से भी जमा कर सकेंगे डिजिटल प्रमाण पत्र

मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनर अब स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र भी जमा कर सकते हैं। इसके लिए प्ले स्टोर से पहले Aadhaar Face RD App और फिर Jeevan Pramaan App डाउनलोड करना होगा। ऐप में दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रक्रिया पूरी कर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र भेजा जा सकता है।

उन्होंने पेंशनरों से अपील की कि वे अपना जीवित प्रमाण पत्र निर्धारित माह में ही जमा करें और ऑनलाइन उपलब्ध सुविधा का लाभ उठाएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

No comments:

Post a Comment

Pages