<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 14, 2026

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, ईवीएम-वीवीपैट की जांच का डीएम ने लिया जायजा


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संत कबीरनगर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम वेयरहाउस परिसर में चल रहे ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्य का जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज मलिक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जांच प्रक्रिया का जायजा लिया। मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश मौजूद रहे।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 12 अक्टूबर 2026 से ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी तथा गुणवत्ता जांच का कार्य शुरू किया गया है। इसके साथ ही मशीनों के सुरक्षित भंडारण से संबंधित व्यवस्थाओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। एफएलसी का कार्य पूरा होने तक यह प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम वेयरहाउस में प्रतिदिन जारी रहेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अवकाश के दिनों सहित प्रत्येक दिन सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक जांच की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और मशीनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एफएलसी के दौरान ईवीएम वेयरहाउस परिसर में मोबाइल फोन, कैमरा सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages