<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 3, 2026

लालगंज थाने में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य, अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश


महादेवा, बस्ती। थाना लालगंज परिसर, बनकटी में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया गया। पुलिसकर्मियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। साथ ही देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी, निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राधेश्याम, उपनिरीक्षक मोहनलाल चौधरी सहित थाना लालगंज के समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages