गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राम नगीना साहनी के साथ मारपीट किए जाने के आरोप को लेकर निषाद समाज के नेता ने कड़ी नाराजगी जताते हुए घटना की भर्त्सना और निंदा की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और घटना की सार्वजनिक रूप से निंदा करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि राम नगीना साहनी लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं और गोरखपुर में पार्टी के शुरुआती दौर में उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अनुसार, जब गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ने वाले लोगों की संख्या कम थी, तब निषाद समाज के लोगों ने पार्टी का झंडा और डंडा उठाकर संगठन को मजबूती देने का काम किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि केवल कुर्सी पर बैठने को लेकर किसी वरिष्ठ राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ थप्पड़ और मारपीट की घटना बेहद निंदनीय और अफसोसजनक है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी के साथ अभद्रता या मारपीट स्वीकार्य नहीं हो सकती।
निषाद समाज के नेता ने चेतावनी दी कि यदि पार्टी नेतृत्व ने मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की तो वह समाजवादी पार्टी कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने मछुआ एवं निषाद समाज के सभी नेताओं से दलीय प्रतिबद्धता से ऊपर उठकर घटना की निंदा करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि निषाद समाज को ऐसी घटनाओं से सबक लेते हुए अपने राजनीतिक और सामाजिक हितों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। साथ ही उन्होंने निषाद पार्टी के नेतृत्व में समाज को नई दिशा देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सकारात्मक राजनीतिक चेतना विकसित करने का आह्वान किया।

No comments:
Post a Comment