<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 3, 2026

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता का संकल्प

बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक धीरेन्द्र शुक्ल, प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल, डॉ. राजन शुक्ल, प्रधानाचार्या शशिप्रभा त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
समारोह के बाद विद्यालय परिवार की ओर से रोडवेज तिराहा, नेहरू चौराहा एवं भगत सिंह चौक पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Pages