<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 6, 2026

लोनी पहुंची ‘वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा’, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


गाजियाबाद/लोनी। किसानों द्वारा निकाली जा रही ‘वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा’ के मंगलवार को लोनी पहुंचने पर जिला एवं महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा में शामिल किसानों के प्रति समर्थन जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमजन को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोगों से मतदाता सूची में अपने नाम और विवरण की जांच करने तथा किसी प्रकार की त्रुटि होने पर नियमानुसार संशोधन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और प्रत्येक मतदाता को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मनोज चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, खलील नंबरदार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा, रिजवान मलिक, विनोद धाम, रियाज सैफी, रूबी मलिक, इरफान, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र बंसल, जगमोहन शर्मा, उमेश त्यागी, अश्वनी त्यागी, सुशील शर्मा, डॉ. शोएब, हाजी खुर्शीद, शान मोहम्मद, तरुण शर्मा एडवोकेट, डोली त्यागी, राहुल, एमए आजाद, हाजी शाहिद अली, इमरान नंबरदार, नफीस अहमद, सलमान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने किसानों से जुड़ी मांगों का भी उल्लेख किया। अखिलेश शुक्ला ने एमएसपी, फसल सुरक्षा और भूमि अधिग्रहण सहित किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए इन विषयों पर आवाज उठाने की बात कही।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि यात्रा के माध्यम से जनता को उसके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने वोट को लेकर सजग रहे और चुनाव प्रक्रिया में जिम्मेदारी के साथ भागीदारी करे।
यात्रा के लोनी पहुंचने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के संदेश के साथ मतदाताओं को जागरूक किया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages