<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 4, 2026

बाल विकास सुपरवाइजर एसोसिएशन के अधिवेशन में पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। रविवार को प्रेस क्लब सभागार में उत्तर प्रदेश बाल विकास सुपरवाइजर एसोसिएशन का अधिवेशन एवं चुनाव पुष्पा रानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में बाल विकास सुपरवाइजरों की समस्याओं पर चर्चा के साथ पुरानी पेंशन बहाल किए जाने सहित विभिन्न प्रमुख मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

दूसरे चरण में चुनाव अधिकारी एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री तौलू प्रसाद की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें पुष्पा रानी को मंडल अध्यक्ष, प्रतिभा पटेल को अध्यक्ष, अनुराधा पाण्डेय को मंत्री तथा नम्रता सिंह को बस्ती शाखा का कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों के अधिकार एक-एक कर छीने जा रहे हैं और सरकार कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। स्थानीय स्तर की समस्याओं को लेकर भी संबंधित अधिकारियों की उदासीनता बनी हुई है। ऐसी स्थिति में एकजुट होकर संघर्ष करने से ही कर्मचारियों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे।

अधिवेशन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक मिश्र, बाल विकास सुपरवाइजर एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष रेनू शुक्ला एवं प्रांतीय महामंत्री शशिकांता सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आठवें वेतन आयोग को शीघ्र लागू करने तथा कोरोना काल में रोके गए 18 माह के महंगाई भत्ते का भुगतान किए जाने सहित कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया।

इस अवसर पर रजनी वर्मा, शिवांगी, सीमा शुक्ला, जया पाण्डेय, सरिता मौर्य, रेनू सिंह, साधना, पूनम सिंह, रेनू गौतम, अनुराधा, रुचिका पटेल, प्रिया मौर्य, माया पासवान, शकुंतला मौर्य, कुमुद सिंह, शिखा मिश्रा, अनुष्का पाण्डेय सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages