<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 4, 2026

आरपीएफ बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे के निरीक्षक दशरथ प्रसाद ने जीते पांच पदक


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान नियमित ड्यूटी के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में मुम्बई में 30 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 42वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए निरीक्षक दशरथ प्रसाद ने शानदार प्रदर्शन किया और कुल पांच पदक हासिल किए।

निरीक्षक दशरथ प्रसाद ने 50 प्लस पुरुष एकल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 45 प्लस मिश्रित युगल वर्ग में उप निरीक्षक सुश्री ममता यादव के साथ खेलते हुए रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा ओपन मिश्रित युगल वर्ग में भी उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं युगल वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अन्य पदकों सहित कुल पांच पदक जीतकर पूर्वोत्तर रेलवे को गौरवान्वित किया।

निरीक्षक दशरथ प्रसाद की इस उपलब्धि पर महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल सत्य प्रकाश ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Pages