गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने शनिवार देर रात गोरखपुर क्षेत्र की नई क्षेत्रीय मीडिया टीम की घोषणा कर दी। नई टीम में राहुल तिवारी को क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी तथा समरेंद्र विक्रम सिंह और चंदन आर्य को क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश नेतृत्व की ओर से क्षेत्रीय मीडिया टीम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। जनप्रतिनिधियों से लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त क्षेत्रीय मीडिया टीम को बधाई देने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. नवीन पांडेय ‘बच्चा’, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव और भास्कर निषाद सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं मंत्री शामिल रहे।
इसके अलावा महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक बिपिन सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ला, डॉ. विमलेश पासवान, सांसद रवि किशन शुक्ला, पुष्पदंत जैन समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी राहुल तिवारी, समरेंद्र विक्रम सिंह और चंदन आर्य को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई मीडिया टीम संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

No comments:
Post a Comment