<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 11, 2026

कायस्थ पार्टी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को किया नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर कायस्थ पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने असुरन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके संघर्ष, त्याग और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण भारतीय लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे। आपातकाल के दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनअधिकारों के लिए व्यापक जनआंदोलन का नेतृत्व किया। उनका जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देता है।

कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने जयप्रकाश नारायण के विचारों को आत्मसात करने तथा समाज में जागरूकता, एकता और लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमरेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रवक्ता संदेश सामंत, मंडल अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages