<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 10, 2026

हरीश द्विवेदी की माता के निधन पर भाजपा में शोक की लहर


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के निवर्तमान सांसद हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी श्रीमती यशोदा देवी के निधन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनके निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताते हुए पार्टी नेताओं ने दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, अजय सिंह, राज किशोर सिंह, रवि सोनकर, संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडेय, प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, श्याम बिहारी गौड़, पवन कसौधन, अंकुर वर्मा, राणा दिनेश प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, रामायण सिंह, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, अजय पाल सिंह, अमृत कुमार वर्मा और अभिषेक कुमार सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं हरीश द्विवेदी एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

No comments:

Post a Comment

Pages