बस्ती। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को बस्ती में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष, विचारों और जनसेवा के योगदान को याद किया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में फल वितरित कर सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति के प्रभावशाली नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों तथा सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित किया। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका आत्मीय व्यवहार और संगठन को मजबूत बनाने की उनकी क्षमता उन्हें विशिष्ट बनाती थी। यही कारण है कि नेताजी आज भी लाखों लोगों के दिलों में जीवित हैं।
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने लोकतंत्र, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर संघर्ष किया। भारतीय भाषाओं, संस्कृति और शोषित-पीड़ित वर्गों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणा देती रहेगी। उनके विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके अधूरे सपनों को पूरा करना समाजवादियों की जिम्मेदारी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी आंदोलन को नई दिशा दे रहे हैं।
सभा में उपस्थित नेताओं ने कहा कि साधारण किसान परिवार से निकलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री तक का सफर तय करने वाले मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक जीवन संघर्ष, जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने पिछड़े वर्गों को राजनीतिक भागीदारी दिलाने और समाज के कमजोर तबकों की आवाज को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि उनके विचारों पर चलते हुए जनता के हितों के लिए संघर्ष करना है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, श्रीपति सिंह, पूर्व विधायक रामजियावन, दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डरी, राजकपूर यादव, गुलाम गौस, मो. सलीम, समीर चौधरी, गीता भारती, विजय विक्रम आर्य, अरविन्द सोनकर, राजेन्द्र चौरसिया, अरविन्द यादव, रन बहादुर, आर.डी. निषाद, राघवेन्द्र सिंह, जोखूलाल, राजेन्द्र यादव, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’, अजीत सिंह, जर्सी यादव सहित अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर प्रदीप यादव ‘मुलायम’, बुद्धि सागर गौतम, अजय यादव, मो. हारिश, मन्शाराम कन्नौजिया, अभिषेक अजय यादव, शनि मिश्रा, रहमान सिद्दीकी, अखिलेश अजय यादव, प्रभाकर वर्मा, सोमिल सिंह, फौजदार अजय यादव, प्रमोद अजय यादव, रामभवन अजय यादव, जमील अहमद, इरशाद अहमद, रामशंकर निराला, राहुल सिंह, राम सिंह अजय यादव, प्रशान्त यादव, हरीश गौतम, हनुमान प्रसाद चौधरी, नित्यराम चौधरी, अशोक यादव, वैजनाथ शर्मा, दीपक आर्या, प्रिया श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी, संजू देवी, हिमांशु सिंह, संजय कुमार गौतम, बदरूल हसन, पंकज कुमार यादव, गुलाब सोनकर, सौरभ मिश्रा, जीत बहादुर सिंह, घनश्याम यादव, डॉ. देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, सीताराम चौहान, मुरलीधर पाण्डेय, रमेश गौतम, शंकर यादव, अकबर अली, मो. यूनूस आलम, मो. हुसैन, अनवर जमाल, मोनू यदुवंश, तूफानी यादव और श्यामसुन्दर यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment