वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज नेदुला बस्थनवां, विक्रमजोत में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन केंद्र के प्रांगण में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में करियर काउंसलिंग शिविर आयोजित हुआ। जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने छात्राओं को केंद्र व राज्य सरकार की नौकरियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, संविदा एवं आउटसोर्सिंग रोजगार के साथ विभिन्न प्रशिक्षण और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने सेवायोजन, रोजगार संगम, सेवामित्र और एनसीएस पोर्टल पर पंजीयन के लाभ बताए तथा कहा कि कठिन परिश्रम और लगन से सफलता हासिल की जा सकती है।
करियर काउंसलर प्रमोद कुमार ने रोजगार से संबंधित उपयोगी टिप्स दिए। केंद्र प्रबंधक आरबी चौधरी ने बताया कि ई-स्किल टेक के तहत छह माह की मेडिकल ड्रेस ट्रेनिंग के बाद नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद के अस्पतालों में कैंपस प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिलीप कुमार श्रीवास्तव सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
No comments:
Post a Comment