वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छावनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी हरैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
थाना छावनी पुलिस टीम ने अभियान के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment