<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 16, 2026

नगर बाजार में एसआरएस ट्रेडर्स के कार्यालय का उद्घाटन, पीएम सूर्य घर योजना से मिलेगी राहत


बस्ती। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर बाजार में एसआरएस ट्रेडर्स के मुख्य कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) से मान्यता प्राप्त कार्यालय का उद्घाटन संतराम शास्त्री और समाजसेवी के.पी. राठौड़ ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सौर ऊर्जा वर्तमान समय की जरूरत है। इसके उपयोग से जहां बिजली के खर्च में कमी लाई जा सकती है, वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से लोगों को अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और बिजली बिल का बोझ कम करने में मदद मिल सकती है।

एसआरएस ट्रेडर्स के प्रोपराइटर जयप्रकाश शास्त्री और गुलशन कुमार ने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता योजना के तहत बिना रजिस्ट्रेशन शुल्क के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सोलर प्लांट लगवाने के लिए विभिन्न बैंकों के माध्यम से आसान मासिक किस्तों (ईएमआई) पर वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी है। उनके अनुसार, दो किलोवाट का सोलर प्लांट लगभग एक हजार रुपये की मासिक ईएमआई पर लगवाने का विकल्प बताया गया है। सोलर प्लांट स्थापित होने से उपभोक्ताओं को बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत करने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक बनें और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की पात्रता, सब्सिडी तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेकर इसका लाभ उठाएं।

इस अवसर पर गिरिजेश कुमार, अशोक कुमार, सुशील कुमार, अनूप कुमार एडवोकेट, दुर्गेश कुमार, अवनीश कुमार, सोमनाथ और डॉ. राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages