पुलिस के मुताबिक 18 जुलाई 2024 को अज्ञात चोर ने वादी के मकान का ताला तोड़कर पीली धातु के आभूषण चोरी कर लिए थे। तहरीर के आधार पर थाना गुलरिहा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता के खिलाफ गुलरिहा थाने में चोरी से संबंधित चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2024 के तीन मुकदमे बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा एक मुकदमा आईपीसी की धाराओं में दर्ज है। अभियुक्ता के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रवण कुमार, उपनिरीक्षक विकास कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल सदानन्द यादव और महिला कांस्टेबल अंजली पटेल शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment