गोरखपुर। तरकुलहा मंदिर पर पूजा करने आया 35 वर्षीय युवक अपने परिजनों से बिछड़कर भटकते हुए झंगहा थाने पहुंच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक के परिजनों की जानकारी जुटाई और उन्हें सूचना देकर युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे युवक भटकते हुए झंगहा थाने पहुंचा। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ तरकुलहा मंदिर में पूजा-पाठ करने आया था। इसी दौरान वह अपने साथ आए लोगों से बिछड़ गया और भटकते हुए थाने पहुंच गया। युवक मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं करता था, जिससे परिजनों से संपर्क करना मुश्किल हो रहा था।
इसके बाद झंगहा पुलिस ने अन्य माध्यमों से युवक के परिजनों की जानकारी जुटाई और उन्हें सूचना दी। परिजनों ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण युवक का मानसिक संतुलन कभी-कभी बिगड़ जाता है। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष झंगहा के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment