<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 31, 2026

सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एकजुट कर रखी अखंड भारत की नींव - ओंकारनाथ पटेल

- सपा कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन


बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं महान समाजवादी चिंतक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी आचार्य नरेंद्र देव की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। सदर विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा प्रदेश सचिव ओंकारनाथ पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अद्भुत राजनीतिक दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और कूटनीतिक क्षमता के बल पर देश की 562 रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका यह योगदान देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव देश के महान समाजवादी चिंतक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी, शिक्षा के प्रसार और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने में लगा दिया। दोनों महापुरुषों का जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

सदर विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि आजादी के समय भारत अनेक रियासतों में बंटा हुआ था। ऐसे चुनौतीपूर्ण दौर में सरदार पटेल ने अपनी सूझबूझ और मजबूत नेतृत्व से रियासतों का भारत में विलय कराकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत आधार दिया। वहीं आचार्य नरेंद्र देव ने शिक्षा, स्वतंत्रता आंदोलन और समाजवादी विचारधारा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि देश और समाज के विकास के लिए ऐसे महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करना जरूरी है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, दयाशंकर मिश्र, समीर चौधरी, मो. स्वालेह, राम सिंह यादव, मो. सलीम, अरविंद यादव, रन बहादुर यादव, गुलाब सोनकर, राजेश यादव, हरिश्याम विश्वकर्मा, सलाउद्दीन, चंद्रिका यादव, गगन पांडेय, रहमान सिद्दीकी, अखिलेश यादव और जावेद पिंडारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन संघर्ष, परिश्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। वहीं आचार्य नरेंद्र देव ने अपने विचारों और कार्यों से देश में सामाजिक चेतना तथा समाजवादी आंदोलन को मजबूती प्रदान की।

इस अवसर पर घनश्याम यादव, रूम बहाल चौधरी, सुनील चौधरी, हिमांशु सिंह रानू, मो. सज्जू, तूफानी यादव, अंकित शुक्ला, अरविंद सोनकर, यूनुस आलम, नितराम चौधरी, संदीप चौधरी, डब्लू यादव, प्रशांत यादव, जितेंद्र यादव, पंकज यादव, रामस्वरूप पाल, मधुबन यादव, रामशंकर निराला, हनुमान चौधरी, विवेक यादव, मानसिंह यादव, इंद्रजीत यादव, रविंद्र यादव और जनार्दन यादव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages