<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 26, 2026

41वीं बार रक्तदान कर डॉ. कुलदीप सिंह ने बचाई महिला की जान


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। सिविल डिफेंस कोर बस्ती के चीफ वार्डन डॉ. कुलदीप सिंह ने 41वीं बार रक्तदान कर गंभीर हालत में भर्ती एक महिला की जान बचाने में मदद की। नियमित रक्तदान के लिए उन्हें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, मार्क हॉस्पिटल बस्ती में पायकपुर (पटखौली), ब्लॉक कप्तानगंज निवासी सावल प्रसाद चौधरी की पत्नी जानकी देवी गंभीर अवस्था में भर्ती थीं। उनके ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त की जरूरत थी। परेशान परिजनों ने फेसबुक पर डॉ. कुलदीप सिंह की रक्तदान संबंधी पोस्ट देखी और उनसे संपर्क किया।

सूचना मिलते ही डॉ. कुलदीप सिंह ने रक्तदान के लिए सहमति दी और अपने कुछ साथियों के साथ अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। उनके इस मानवीय प्रयास से महिला के उपचार और ऑपरेशन के लिए जरूरी रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिली।

डॉ. कुलदीप सिंह ने लोगों से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ वार्डन डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। स्वस्थ व्यक्ति चिकित्सकीय पात्रता की पुष्टि के बाद निर्धारित अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। एक रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाने में मदद मिल सकती है।

इस मौके पर सेक्टर वार्डन प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राजीव शरण, प्रताप शंकर पाण्डेय, दीपक प्रजापति, रोहित कुमार, जानकी वर्मा, जितेंद्र चौधरी, कृष्णावती, दीनानाथ चौधरी, विवेक चौधरी और अंकिता सहित कई लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages