<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 26, 2026

वेब मीडिया एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। वेब मीडिया एसोसिएशन ऑफ इंडिया (रजि.) की बैठक आवास विकास स्थित एक स्कूल में हुई। वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्रनाथ तिवारी ने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। संयोजक अशोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पत्रकारिता की चुनौतियों, पत्रकारों की सुरक्षा और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी ने जनहित की पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राजकुमार गौतम को जिलाध्यक्ष, तौफीक खान और अब्दुल कलाम को उपाध्यक्ष, नीरज राज को महामंत्री, दीपक सोनी को संगठन मंत्री, विकास अग्रहरि को मीडिया प्रभारी, विजय कुमार मिश्रा को संप्रेक्षक तथा वसीम अकरम को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि पत्रकारों को प्रतिदिन पेशागत चुनौतियों और जोखिमों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उन्हें सामान्य नागरिकों जैसी ही सुविधाएं मिलती हैं। यदि पत्रकार सुरक्षा और पारिवारिक समस्याओं की चिंता से मुक्त रहें, तो वे पेशागत आदर्शों को कायम रखते हुए जनसरोकारों की पत्रकारिता को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकेंगे।

एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य राजकुमार पाण्डेय और राजन चौधरी ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर में भी संगठन का गठन किया जाएगा।

बैठक में संतोष श्रीवास्तव, दिनेश कुमार पाण्डेय, ज्ञानप्रकाश दूबे, रत्नेश श्रीवास्तव, राज श्रीवास्तव, दिनेश सोनकर, अभय कुमार, फहीम अहमद, रत्नेंद्र पाण्डेय, अरशद मसूद, जफरूल हसन, नृपेन्द्र सिंह, रामबृज प्रजापति और प्रमोद श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages